औरैया: मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को 42 एटीएम व ₹62,300 के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
एटीएम बदलकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्य रविवार को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिए गए। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, 62,300 रुपये और 42 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर कोतवाली में वार्ता के दौरान रविवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये ज