औरैया: मंजन करते समय ख्यालीदास निवासी अधेड़ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
फफूंद कस्बे में रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंजन करते समय उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल दिबियापुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फफूंद कस्बे के ख्यालीदास के पास रहने वाले 53 वर्षीय किशन कांत गेल पाता प्लांट में संविदा कर्मचा