दनियावां: दनियावां पुलिस ने दिल्ली से प्रेम प्रसंग में फरार विवाहिता को 12 दिन बाद किया गिरफ्तार
दनियावां पुलिस ने एक गांव से प्रेम प्रसंग में 12 दिनों से फरार हुई विवाहिता को दिल्ली से बरामद किया है। विवाहिता के पिता द्वारा तीन लोगों को नामजद बनाते हुए लापता करने का मामला थाना में दर्ज कराया गया था। दनियावां पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर विवाहिता को दिल्ली से बरामद किया है। थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बतायी की न्यायालय में बयान दर्ज करवाया जायेगा।