बिसौली: वजीरगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | Aug 13, 2026 वजीरगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार को 2:00 बजे करीब न्यायालय के समक्ष आरोपी को पेश किया गया है।