बेगमगंज: सुलतानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 में हुए नाबालिग अपहरण कांड का पुलिस ने 11 साल बाद सफल खुलासा किया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर 2015 को एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।