करछना: देवरी कला गांव में सुख इमली के पेड़ में अज्ञात कारणों से लगी आग, ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी जानकारी
करछना क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित एक तालाब के बगल लगा कई दशक पुराना इमली का पेड़ 80 प्रतिशत से अधिक सुख गया है। शुक्रवार सुबह सूखे पेड़ में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना होने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची आग बुझा कर चली गई। शाम 6:30 बजे के करीब एक बार पुनः उक्त पेड़ में आग देखे जाने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।