करछना: भीरपुर रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मिला एक व्यक्ति का शव
करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव लोगों को देखे जाने पर सनसनी फैल गई। जिसकी खबर फैली तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची किसी के द्वारा पहचान न किए जाने की दशा में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।