करछना: नैनी थाना परिसर में अलविदा जुमा और ईद की नमाज को लेकर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक
नैनी कोतवाली थाना परिसर में अलविदा जुमा व ईद की नमाज को लेकर गुरुवार को थाना प्रभारी वैभव सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारी नेता नाजिम खां ईद अलविदा जुमा के दौरान नगर निगम द्वारा विशेष साथ सफाई बनाए रखने की बात कही। इसी तरह अन्य लोगों ने अपने-अपने वक्तव्य को रखा। थाना प्रभारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।