करछना: मुंगारी गांव में तालाब और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर से हटाया
करछना क्षेत्र के मुंगारी गांव में गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा तालाब और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण व घर बना लिया गया था। जिसकी शिकायत मिलने पर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा, नायब तहसीलदार संतोष यादव, तहसील व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। इसके बाद गांव की सरहद से सीमांकन करा कर अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया।