बक्सर: जिले के 578 मध्य, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के 13,820 प्रतिभागियों ने मशाल प्रतियोगिता में पहला दिन भाग लिया
Buxar, Buxar | Apr 25, 2025 शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान एवं विभाग से प्राप्त निदेश के आलोक में बक्सर जिले के 578 मध्य, माध्यमिक व उच्च विद्यालयों में मशाल खेल महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को विद्यालयों में किया गया. जिसमें उद्घाटन सत्र के दिन जिले के सभी विद्यालयों में 13 हजार 820 प्रतिभागियों ने भाग लिया.