बक्सर: महदह के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक संवाद का आयोजन
Buxar, Buxar | Apr 25, 2025 महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य माता-पिता और प्राध्यापकों के बीच सशक्त संवाद स्थापित कर छात्रों के शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास को नई गति देना था। बैठक के दौरान अभिभावकों को अपने बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर शिक्षकों से प्रत्यक्ष चर्चा की गई।