बक्सर: जिले में राजस्व संग्रहण लक्ष्य का 116 प्रतिशत हुआ, जिला अवर निबंधक पदाधिकारी ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | Apr 25, 2025 जिले में लक्ष्य का 116 फीसदी राजस्व का संग्रहण किया गया है। उक्त बातें जिला अवर निबंधक पदाधिकारी असित कुमार सिंह ने कही। उन्होने कहा कि वितीय वर्ष 2024-25 में वित विभाग द्वारा जिले को 90 करोड़ 87 लाख रूपए का राजस्व संग्रहण का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के विरूद्ध 105 करोड़ 4 लाख रूपए राजस्व का संग्रहण किया गया। जो लक्ष्य का लगभग 116 फिसदी है।