बक्सर: जिले के सभी प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और अन्य जगहों पर बाल श्रम के खिलाफ प्रचार-प्रसार करें: प्रभारी डीएम
Buxar, Buxar | Apr 25, 2025 प्रभारी डीएम कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में बाल श्रम, बाल विवाह एवं समरूप विषयों पर गठित जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई। प्रभारी डीएम ने जिलें में बाल श्रम एवं बाल विवाह पर गंभीरता से नजर रखने का निर्देश दिया गया। इसे समाप्त करने हेतु विभिन्न स्थलों पर ज्यादा से ज्यादा बैनर-पोस्टर लगाकर प्रचार करें।