बक्सर: जहाज घाट से 45 पीस शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, शराब जब्त
Buxar, Buxar | Apr 25, 2025 नगर के जहाज घाट पर गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा गुरुवार को संध्या 5:30 के करीब जहाज घाट पर छापेमारी की गई. जहां एक व्यक्ति को 45 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. नगर के जहाज घाट से गिरफ्तार व्यक्ति इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सरस्ती निवासी राम प्रसाद चौधरी के पुत्र बीरबल कुमार बताया गया है.