देहरादून: महेंद्र भट्ट के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का आरोप
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने इस पूरे चुनावी प्रक्रिया को तमाशा करार देते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस की प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बीजेपी पर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है।"