देहरादून: पुलिस लाइन में एक कार्यशाला का आयोजन, SSP अजय सिंह ने की शिरकत
देहरादून पुलिस अब एडवांस मोबाइल फोरेंसिक वैन की मदद से अपराध स्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाएगी। इसी उद्देश्य से पुलिस लाइन देहरादून में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आए वैज्ञानिकों ने पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में बताया गया कि हर थाने को ऑल परपज क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन किट उपलब्ध कराई गई है।