देहरादून: प्रेमनगर थाना पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर पर चलाया बुलडोज़र
देहरादून में मॉडिफाईड साइलेंसर और पटाखे फोड़ने वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने पौंधा, बिधौली, नंदा की चौकी और प्रेमनगर इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 85 बाइकों के चालान काटे गए और 22 बाइकों को सीज कर 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।