देहरादून: पंचायत चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस की चुटकी ली, कहा- कांग्रेस के पास नहीं बचा कोई अभिमन्यु
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ना ही अब कोई अभिमन्यु बचा है और ना ही उनके पास कोई कार्य योजना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो-दो बार चुनाव हारने के बाद हताश और निराश है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में एक तरफा परिणाम देखने को मिलेगा।