मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिला
मधेपुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न विश्वविद्यालयी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से परिषद की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी ने आरोप लगाया कि वर्तमान कुलपति विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं।