कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सोनकच्छ स्थित दी'जैन फूड प्रोडक्ट इकाई का किया अवलोकन, युवा उद्यमी श्री करनावट के प्रयासों की सराहना की
पीएमएफएमई योजना के तहत 18 लाख रुपये के ऋण एवं 6.50 लाख रुपये की सब्सिडी से स्थापित की बेकरी उत्पाद इकाई
उद्यमी श्री मिहिर करनावट ने बताया कि उन्हें पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत 18 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है, जिस पर शासन की ओर से 6 लाख 50 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ प्राप्त हुआ है।
उन्होंने इकाई में स्थापित आधुनिक मशीनों एवं उत्पादन प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए बताया कि यहां केक, प्रीमिक्स सहित विभिन्न प्रकार के गुणवत्तापूर्ण बेकरी उत्पाद तैयार किए जाते हैं।