भंडरिया: भंडरिया वन क्षेत्र के जंगल में पांच से छह हाथियों का झुंड, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
भंडरिया वन क्षेत्र के कुसवार और तेतरडीह जंगल में पांच से छह हाथियों के झुंड की मौजूदगी की सूचना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। वन विभाग के अनुसार, हाथियों का झुंड रात में आसपास के गांवों में विचरण कर सकता है। ऐसे में ग्रामीणों को जंगल और हाथियों की संभावित