बहेड़ी: पंजाबी कॉलोनी स्थित विद्युत सब स्टेशन पर बिजली ट्रांसफार्मर की फिटिंग का कार्य हुआ पूरा, रात 10 बजे के बाद मिलेगी सप्लाई
हरियाणा से मंगवाए गए दस एमवीए के नए ट्रांसफॉर्मर की फिटिंग का कार्य आज शनिवार शाम करीब 6 बजे संपन्न हो गया जिले से पहुंचे विद्युत विभाग के एस ई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कहीं भी दस एमवीए के ट्रांसफार्मर के फुंकने के बाद उसके स्थान पर रिपेयर किया हुआ ट्रांसफार्मर लगाया जाता है जबकि ये बहेड़ी का सौभाग्य है कि यहां नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है।