परसौनी: ढांगर में दूसरी पत्नी के चक्कर में पिता ने बेटे का किया कत्ल, ससुराल से अगवा कर गला दबाया
परसौनी थाना क्षेत्र के डाकघर में दूसरी पत्नी के चक्कर में पिता कातिल बन गया। बुधवार की सुबह 7:00 बजे पिता ने अपने पुत्र को अपने पहले ससुराल से अगवा किया और उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद देमा अस्पताल के पीछे वाली पोखर में फेंक दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, मासूम बच्चे के मां का रो रोकर बुरा हाल है।