परसौनी: मनुष्यमरा नदी में डूबे आफताब का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद
परसौनी थाना और पिपराही थाना के सीमा पर स्थित मनुष्यमरा नदी में डूबे आफताब के शव को शनिवार को 2:00 बजे एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आफताब के रूप में हुई है। आफताब नहाने के दौरान डूब गया था।