परसौनी: गिसारा गांव के सरेह में बाढ़ के पानी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
परसौनी थाना क्षेत्र के गिसारा गांव के सरेह में फैले बाढ़ के पानी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार को 11:00 बजे युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान की गिसारा गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में की गई है। रंजीत की मौत कैसे हुई है इस पर सस्पेंस बरकरार है।