परसौनी: 7 दिनों से बिजली नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने सरखौली चौक को किया जाम
परसौनी प्रखंड के सरखौली चौक को 7 दिनों से बिजली गुल होने से परेशान लोगों ने शुक्रवार को 1:15 जाम कर दिया। बीते 7 दिनों से क्षेत्र में बिजली गुल है। लोगों ने आरोप लगाए की बिजली विभाग के कर्मी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण 7 दिनों से वह लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। और गर्मी में बिजली नहीं होने के कारण परेशान है।