बख्तियारपुर: छठ पूजा को लेकर बख्तियारपुर सीढ़ी घाट का एसडीएम ने किया निरीक्षण,सुरक्षा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बाढ़ एसडीएम कृष्ण जोशी ने बख्तियारपुर के प्रसिद्ध सीढ़ी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम, पुलिस बल की तैनाती और एसडीआरएफ की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को छठ से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अंडरपास में करीब तीन फीट कीचड़ ज