सूरतगढ़: 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया, NDPS एक्ट के मामले में था फरार, सिटी पुलिस ने पकड़ा
सूरतगढ़ की सिटी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी रामलाल निवासी लाखुसर, थाना छत्तरगढ़ जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मंगलवार रात मिली जानकारी के अनुसार आरोपी थाना राजियासर में दर्ज मुकदमा में वांछित था। पुलिस आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।