कोरबा: SECL का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, भिलाई से पहुंची CBI की टीम ने की कार्रवाई
Korba, Korba | May 10, 2026 पीएफ का पैसा प्राप्त करने की चाहत रखने वाले खदान कर्मी से एक क्लर्क ने रिश्वत की मांग की. कई बार चक्कर लगवाने के बाद जब रिश्वत की बात आई तो खदान कर्मी ने इसकी जानकारी सीबीआई टीम को दे दी. और फिर भिलाई से सीबीआई की टीम कुसमुंडा पहुंची और क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.