पुपरी: जिले में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए पुपरी के डाकबंगला परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित
जिले के थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ शनिवार को 4 बजे दिन में रेडक्रॉस पुपरी द्वारा पुपरी के डाकबंगला परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 लोगो ने अपना अपना रक्तदान किया। इस मौके पर रेडक्रॉस द्वारा सभी रक्तदाता को सम्मानित किया गया।