खलीलाबाद: जगदीशपुर गांव में 70 रुपये की उधारी मांगने पर युवक की पिटाई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
बखिरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में 70 रुपये की उधारी मांगने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी शैलेश पुत्र गयादीन सोमवार सुबह बकाया रकम मांगने विनय पुत्र राजू के घर गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट में शैलेश घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है