जमुई: गिद्धौऱ थाना के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 27, 2026 जमुई जिले के गिधौर थाना के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पतसंडा निवासी ई- रिक्शा चालक अरविंद रविदास बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल अरविंद रविदास को रविवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ई- रिक्शा चालक का इलाज चल रहा है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया।