कटंगी: सेलवा में ग्रेवल सड़क पहली बारिश में ही धराशायी, मुरम की जगह मिट्टी और खदान का मलबा डालने का आरोप
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत सेलवा में जिला पंचायत सदस्य की निधि से करीब 12 से 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित ग्रेवल सड़क अब चलने लायक नहीं बची है। निर्माण के कुछ महीनों के भीतर ही सड़क की ऐसी दुर्दशा हो गई है कि ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया है। यह ग्रेवल सड़क सेलवा