भभुआ: भभुआ थाना के पास परिवहन विभाग ने चलाया वाहन जांच अभियान, 42 बाइक बिना हेलमेट के पकड़े गए
Bhabua, Kaimur | Apr 17, 2026 भभुआ थाना के पास परिवहन विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। जहां 42 बाइक चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए हैं। शुक्रवार को शाम 6 बजे परिवहन पदाधिकारी रवि रंजन ने कहा अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई करना था। जांच के दौरान कुल लगभग 200 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 42 बाइक चालक बिना हेलमेट के पाए गए हैं