काको: नगमा और काजीदउलतपुर में सबसे ऊंचा ताजिया बना आकर्षण, देखकर हो जायेंगे हैरान, चर्चा जारी
Kako, Jehanabad | Jun 27, 2026 मोहर्रम पर्व पर काको प्रखंड के नगमा, काजीदउलतपुर डेढ़ सैया, रसूलपुर, एवं गोपालपुर गांव में जिले का सबसे ऊंचा ताजिया निर्माण चर्चा का विषय बना हुआ है। दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु और दर्शक ताजिया देखने पहुंचते हैं। दोनों गांवों में पारंपरिक तरीके से ताजिया जुलूस निकाला जाता है, जबकि हर वर्ष भव्य मेले का भी आयोजन काजी दौलत पुर में किया जाता है।