कोतमा: रामनगर पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
Kotma, Anuppur | May 20, 2026 बुधवार 2 बजे कटकोना घाट से सेमरा -हर्री से रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को रामनगर पुलिस ने जब्त किया है। चालक कुशल दास चन्द्रा पिता राजाराम चन्द्रा उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम कटकोना के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएसएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।