भैंसदेही: गुदगांव, धामनगांव में अचानक बदलते मौसम के साथ बारिश शुरू, किसानों की खेतों में कट कर पड़ी फसलें हुई गिली
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के गुदगांव धामनगांव में अचानक बदलते मौसम और गरज चमक के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई, विगत एक महिने बाद हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई तो वहीं किसानों की खेतों में कट कर पड़ी मक्का और सोयाबीन की फसल गिली हो गई। मौसम विभाग ने विगत दिनों दिनों तक मौसम खराब के बारिश की चेतावनी दी है ऐसे में किसान अपनी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।