*सिद्ध पीठ श्री तालेश्वर धाम पर 11 नवंबर से भव्य संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*कथा के लिए विधिवत सौंपा गया नारियल, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार(राजू त्रिपाठी)...सिद्ध पीठ श्री तालेश्वर धाम पर आगामी 11 नवंबर से प्रारंभ होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कथा के मुख्य यजमान (परीक्षित) श्री रवीन्द्र जी गोस्वामी (बबलू) ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ कथा वाचक पंडित श्री उमेश जी शास्त्री महाराज (श्री धाम वृंदावन) को कथा का संकल्प नारियल समर्पित किया,कथा के सफल और भव्य आयोजन के लिए धाम परिसर में समिति के सदस्यों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई,संगीतमयी कथा के विभिन्न व्यवस्थाओं व जिम्मेदारियों का दायित्व समिति के सदस्यों के बीच सौंपा गया,तालेश्वर धाम समिति के अध्यक्ष श्री श्रीराम जी उपाध्याय, कथा समिति के अध्यक्ष श्री मोनू जी गुप्ता एवं परीक्षित श्री रवीन्द्र गोस्वामी ने सभी उपस्थित भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की।
सामाजिक समरसता: बैठक के समापन पर सर्व समाज के लिए सहभोज (प्रसादी) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।