Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

*"निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट प्लांट की 5 चिमनियों से निकलता जहर, 'फर्क नज़र आएगा' का फर्क खेतों में नज़र आ रहा है"* *दूषित धूल से जमीन बंजर होने का अंदेशा, ग्रामीण बोले - 'विकास नहीं विनाश नजर आ रहा है'* _जयपुर/निंबाहेड़ा :कमलेश आमेटा निंबाहेड़ा क्षेत्र में स्थित वंडर सीमेंट प्लांट का नारा है _"फर्क नज़र आएगा"_। और फर्क वाकई नज़र आ रहा है - लेकिन तरक्की का नहीं, तबाही का। प्लांट की पांच चिमनियों से 24 घंटे निकल रहा जहरीला केमिकल और धूल अब आसपास के गांवों के लिए जी का जंजाल बन गया है। प्लांट से उड़ती दूषित धूल सीधे किसानों के खेतों में गिर रही है। अभी किसान खरीफ की जुताई-बुवाई में जुटे हैं, पर खेतों में पहले से ही भूरी जहरीली परत जम चुकी है। ग्रामीणों को डर है कि इसी धूल की वजह से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाएगी और आने वाली फसल चौपट हो जाएगी। रात होते ही प्लांट की ऊंची चिमनियों से निकलता धुआं पूरे इलाके में जहर घोल देता है। सुबह होते-होते खेत, पेड़, घरों की छतें - सब पर केमिकल वाली धूल की मोटी चादर मिलती है। खेती के साथ-साथ लोगों और मवेशियों की सेहत पर भी इसका असर साफ दिख रहा है। *ग्रामीणों की 3 बड़ी मांगें* 1. *प्रदूषण नियंत्रण*: प्लांट में लगे प्रदूषण नियंत्रण यंत्रों को तुरंत दुरुस्त कर 24 घंटे चलाया जाए। 2. *जांच*: प्रदूषण नियंत्रण मंडल तुरंत प्लांट, हवा और खेतों की मिट्टी की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करे। 3. *सुरक्षा और मुआवजा*: यदि इस धूल से फसल खराब होती है तो जिम्मेदार कंपनी किसानों को मुआवजा दे। _"फर्क नज़र आएगा? हां, बंजर खेतों और बीमार लोगों के रूप में फर्क नज़र आ रहा है"_ किसानों का कहना है कि उद्योग का मतलब विकास होता है, विनाश नहीं। अगर यही 'फर्क' है तो हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए। *विभाग का पक्ष* पूर्व में वंडर सीमेंट की वायरल खबर के बाद *प्रदूषण नियंत्रण विभाग* से श्री मीणा जी ने हमारे विशेष संवाददाता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि _"हम राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सीबीआई से बोल रहे हैं। हम वंडर सीमेंट के इस प्रदूषण मामले की जांच कर रहे हैं।"_ अब सवाल ये है कि *क्या वंडर सीमेंट लिमिटेड के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही हुई?* या फिर *कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लीपापोती* की गई? ग्रामीण और किसान विभाग से मांग करते हैं कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो!

Bhilwara, Bhilwara | Jul 15, 2026

MORE NEWS

उपनगर पुर में हुई माली (सैनी) महासभा के सक्रिय सदस्यों की बैठक,
माली समाज के युवा अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना व चक्का जाम करना जानता हैः गोपाल माली
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,27 जुलाई                                           माली समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने तथा समाज को सकारात्मक दिशा व दशा में ले जाने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। समाज में राजनीतिक जागृति के साथ शिक्षा का उजाला फैलाना होगा जिससे आने वाले समय में समाज की युवा पीढ़ी की राहें आसान हो सकें। यह विचार राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने भीलवाड़ा शहर के पास पुर स्थित घाटी के बालाजी प्रागण में राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा भीलवाड़ा इकाई द्वारा आयोजित बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सबसे पहले समाज के लोगों को अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है, तो सुधार व समाज का विकास स्वतः होने लगेगा। आज के युवा अब जाग गया है वे अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना ही नहीं जानता बल्कि जरूरत पड़ने पर चक्का जाम भी कर सकता है।
माली (सैनी) महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवा सामाजिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें, तभी माली समाज का भला हो सकता है। महासभा के प्रदेश मंत्री हरनारायण माली व माली (सैनी) समाज अधिकारी कर्मचारी संस्थान के जिलाध्यंक्ष तोताराम माली ने समाज के लोगों से संगठित होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।
महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने बताया कि बैठक में माली समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कई वक्ताओं ने इस पर विचार रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान के सभी समाजों के साथ न्याय किया व उनको उनका हक दिया है उसी तरह माली समाज को भी 12 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पर गंभीरता से विचार कर पूरा किया जाना चाहिए। बैठक में महासभा के सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। साथ ही समाज में फैली कई तरह की कुरीतियां मिटाने के साथ ही शिक्षा, सामाजिक सुधार, राजनीतिक जागृति, व्यापार संबंधित कई तरह के समाज हित के निर्णयों पर भी विस्तार से विचार विमर्श हुआ। 
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार माली, शंकर लाल गोयल, लाल राम माली, नानुराम गोयल, देवी लाल माली,पवन सैनी,नारायण माली, भेरू लाल माली, आयुष सैनी, महावीर माली, कालू माली, स्याम लाल माली, कन्हैयालाल माली, बालू लाल व पूरण माली (बागौर) सहित महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपनगर पुर में हुई माली (सैनी) महासभा के सक्रिय सदस्यों की बैठक, माली समाज के युवा अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना व चक्का जाम करना जानता हैः गोपाल माली भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,27 जुलाई माली समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने तथा समाज को सकारात्मक दिशा व दशा में ले जाने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। समाज में राजनीतिक जागृति के साथ शिक्षा का उजाला फैलाना होगा जिससे आने वाले समय में समाज की युवा पीढ़ी की राहें आसान हो सकें। यह विचार राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने भीलवाड़ा शहर के पास पुर स्थित घाटी के बालाजी प्रागण में राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा भीलवाड़ा इकाई द्वारा आयोजित बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सबसे पहले समाज के लोगों को अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है, तो सुधार व समाज का विकास स्वतः होने लगेगा। आज के युवा अब जाग गया है वे अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना ही नहीं जानता बल्कि जरूरत पड़ने पर चक्का जाम भी कर सकता है। माली (सैनी) महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवा सामाजिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें, तभी माली समाज का भला हो सकता है। महासभा के प्रदेश मंत्री हरनारायण माली व माली (सैनी) समाज अधिकारी कर्मचारी संस्थान के जिलाध्यंक्ष तोताराम माली ने समाज के लोगों से संगठित होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की। महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने बताया कि बैठक में माली समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कई वक्ताओं ने इस पर विचार रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान के सभी समाजों के साथ न्याय किया व उनको उनका हक दिया है उसी तरह माली समाज को भी 12 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पर गंभीरता से विचार कर पूरा किया जाना चाहिए। बैठक में महासभा के सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। साथ ही समाज में फैली कई तरह की कुरीतियां मिटाने के साथ ही शिक्षा, सामाजिक सुधार, राजनीतिक जागृति, व्यापार संबंधित कई तरह के समाज हित के निर्णयों पर भी विस्तार से विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार माली, शंकर लाल गोयल, लाल राम माली, नानुराम गोयल, देवी लाल माली,पवन सैनी,नारायण माली, भेरू लाल माली, आयुष सैनी, महावीर माली, कालू माली, स्याम लाल माली, कन्हैयालाल माली, बालू लाल व पूरण माली (बागौर) सहित महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 27, 2026

Jain Samajh Muni Pulak Sagar Bhilwara Rajasthan

Jain Samajh Muni Pulak Sagar Bhilwara Rajasthan

Bhilwara, Bhilwara | Jul 26, 2026

समस्त सृष्टि में ईश्वर का दर्शन करना ही भगवान को पाने का सरल मार्ग : पूज्य कुलदीप जी शर्मा

भीलवाड़ा/आकोला (रमेश चंद डाड)                                                    श्रीमुनिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, बरूंदनी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस कथा प्रवक्ता पूज्य कुलदीप जी शर्मा (बांगरेड़) ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान को प्राप्त करने का सबसे सरल मार्ग समस्त सृष्टि में ईश्वर का दर्शन करना है। उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण पृथ्वी, प्रकृति एवं प्रत्येक जीव भगवान का ही स्वरूप है। प्रत्येक प्राणी के प्रति प्रेम, करुणा, सेवा और सम्मान का भाव रखना ही मानव जीवन का परम धर्म है।

कथा के दौरान भगवान शिव एवं माता सती के पावन चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए पूज्य व्यासपीठ ने बताया कि जब भगवान शिव ने माता सती को पिता दक्ष के यज्ञ में जाने से मना किया, तब भी वे वहाँ चली गईं। इस प्रसंग से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं, मर्यादाओं एवं उचित परामर्श का सम्मान करते हुए निर्णय लेना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख, शांति एवं समरसता बनी रहती है।

इसके पश्चात भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह महोत्सव का अत्यंत मनोहारी एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। भूत-प्रेतों की अलौकिक बारात, देवताओं की दिव्य उपस्थिति तथा मंगल गीतों के बीच शिव-विवाह की झांकी ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरा कथा पंडाल "हर-हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

कथा के समापन पर भगवान शिव-पार्वती के मंगलमय विवाह महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म, संस्कार, भक्ति एवं आदर्श जीवन का अमूल्य संदेश ग्रहण किया।

समस्त सृष्टि में ईश्वर का दर्शन करना ही भगवान को पाने का सरल मार्ग : पूज्य कुलदीप जी शर्मा भीलवाड़ा/आकोला (रमेश चंद डाड) श्रीमुनिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, बरूंदनी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस कथा प्रवक्ता पूज्य कुलदीप जी शर्मा (बांगरेड़) ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान को प्राप्त करने का सबसे सरल मार्ग समस्त सृष्टि में ईश्वर का दर्शन करना है। उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण पृथ्वी, प्रकृति एवं प्रत्येक जीव भगवान का ही स्वरूप है। प्रत्येक प्राणी के प्रति प्रेम, करुणा, सेवा और सम्मान का भाव रखना ही मानव जीवन का परम धर्म है। कथा के दौरान भगवान शिव एवं माता सती के पावन चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए पूज्य व्यासपीठ ने बताया कि जब भगवान शिव ने माता सती को पिता दक्ष के यज्ञ में जाने से मना किया, तब भी वे वहाँ चली गईं। इस प्रसंग से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं, मर्यादाओं एवं उचित परामर्श का सम्मान करते हुए निर्णय लेना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख, शांति एवं समरसता बनी रहती है। इसके पश्चात भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह महोत्सव का अत्यंत मनोहारी एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। भूत-प्रेतों की अलौकिक बारात, देवताओं की दिव्य उपस्थिति तथा मंगल गीतों के बीच शिव-विवाह की झांकी ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरा कथा पंडाल "हर-हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा के समापन पर भगवान शिव-पार्वती के मंगलमय विवाह महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म, संस्कार, भक्ति एवं आदर्श जीवन का अमूल्य संदेश ग्रहण किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 26, 2026

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ भीलवाड़ा के चुनाव सम्पन्न
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ भीलवाड़ा के चुनाव आज एकीकृत आयुष चिकित्सालय में संपन्न हुए जिसमें सभी पदाधिकारीयों का निर्विरोध निर्वाचन। निर्वाचन अधिकारी डॉ सत्य नारायण शर्मा के अनुसार जिला अध्यक्ष पद पर डॉ सतीश शर्मा, राजपत्रित अधिकारी संघ प्रतिनिधि के लिए डॉ संजय नागर और महा समिति सदस्य हेतु डॉ श्याम सुंदर स्वर्णकार एवं डॉ विनीत कुमार जैन को सभी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर प्रांतीय प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में सहायक निदेशक एवं जिला अध्यक्ष आयुर्वेद चिकित्सक संघ ब्यावर के डॉ चेतन प्रकाश सेन के पर्यवेक्षण में चुनाव सम्पन्न हुए।  इस अवसर पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ जी एल शर्मा, डॉक्टर संजय शर्मा, सहायक निदेशक भीलवाड़ा डॉ रामस्वरूप शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ ज्ञानेंद्र गोयल, डॉ दीपिका व्यास, डॉ विजय लक्ष्मी शर्मा, डॉ हरीश केडिया, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, डॉ गणेश नागर एवं  आदि उपस्थित रहे। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही पदाधिकारियों ने संगठन के दायित्व को पूर्ण करने की शपथ पूर्वक घोषणा की।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ भीलवाड़ा के चुनाव सम्पन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ भीलवाड़ा के चुनाव आज एकीकृत आयुष चिकित्सालय में संपन्न हुए जिसमें सभी पदाधिकारीयों का निर्विरोध निर्वाचन। निर्वाचन अधिकारी डॉ सत्य नारायण शर्मा के अनुसार जिला अध्यक्ष पद पर डॉ सतीश शर्मा, राजपत्रित अधिकारी संघ प्रतिनिधि के लिए डॉ संजय नागर और महा समिति सदस्य हेतु डॉ श्याम सुंदर स्वर्णकार एवं डॉ विनीत कुमार जैन को सभी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर प्रांतीय प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में सहायक निदेशक एवं जिला अध्यक्ष आयुर्वेद चिकित्सक संघ ब्यावर के डॉ चेतन प्रकाश सेन के पर्यवेक्षण में चुनाव सम्पन्न हुए। इस अवसर पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ जी एल शर्मा, डॉक्टर संजय शर्मा, सहायक निदेशक भीलवाड़ा डॉ रामस्वरूप शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ ज्ञानेंद्र गोयल, डॉ दीपिका व्यास, डॉ विजय लक्ष्मी शर्मा, डॉ हरीश केडिया, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, डॉ गणेश नागर एवं आदि उपस्थित रहे। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही पदाधिकारियों ने संगठन के दायित्व को पूर्ण करने की शपथ पूर्वक घोषणा की।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 26, 2026