रामपुर मनिहारान क्षेत्र के मोहल्ला महल में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 29 मई की रात की बताई जा रही है। घायल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था।