बिहारीगंज: बिहारीगंज थाने में लंबित मामलों की समीक्षा, एसडीपीओ ने दिए त्वरित निपटान के निर्देश
बिहारीगंज थाना में शुक्रवार को एसडीपीओ अविनाश कुमार ने लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न मामलों की प्रगति का निरीक्षण किया गया और संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान में तेजी लाकर सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को न्याय मिले और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।