रामसनेही घाट: इटहुवा गांव के पास समिति ने नदियों के संरक्षण हेतु कल्याणी नदी की आरती उतारी, प्रसाद का वितरण किया गया
रामसनेहीघाट तहसील के इटहुवा गांव के पास समिति के द्वारा क्षेत्र में अनूठी पहल करते हुए कल्याणी नदी की आरती उतारी गई। रविवार शाम करीब 5 बजे प्रसाद वितरण किया गया उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जल के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर अजय कृष्ण गुप्त बाबा रामबख्श आशीष तिवारी अंजनी साहू पियूष गुप्ता पंकज यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।