बैतूल नगर: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बैतूल हादसे का वीडियो, कुछ ही सेकंड में उजड़ गई तीन जिंदगियां, खुली सड़क सुरक्षा की पूरी पोल
बैतूल के राष्ट्रीय राजमार्ग-47 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने इस भयावह दुर्घटना की पूरी तस्वीर सामने ला दी है। मंगलवार सुबह चिचोली थाना क्षेत्र के दनोरा-कुम्हली, टाहली जोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही एक टवेरा ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके