जहानाबाद। गायत्री जयंती के अवसर पर काजीदौलतपुर गांव में गायत्री परिवार के तत्वावधान में भव्य दीप यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा गांव जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति दी और विश्व कल्याण की कामना की।