अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले ढाबा संचालक को किया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने फोरलेन से शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले ढाबा संचालक रंजीत निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने रंजीत निर्मलकर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से जानकारी मिली कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि फोरलेन ढाबा संचालक रंजीत निर्मलकर के द्वारा लोगों को शराब पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है।