बीकानेर: पवनपुरी निवासी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन औने-पौने दामों में बेचने का मामला आज करवाया दर्ज
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को औने-पौने दामों में बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिवबाड़ी निवासी भागीरथ कुम्हार ने नापासर हाल पवनपुरी निवासी गिरजाशंकर आसोपा के खिलाफ व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी का आरोप है कि गिरजाशंकर आसोपा ने उसकी भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर और औने-पौने दामों में दूसरों को बेच दी।