बीकानेर: जिला प्रभारी सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली
शिक्षा विभाग के सचिव और जिला प्रभारी सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने शनिवार को जिले से जुड़ी बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, राइजिंग राजस्थान के दौरान हुए एमओयू सहित विभिन्न बिंदुओं से सम्बंधित बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।