बीकानेर: मुरलीधर निवासी ने प्लॉट में घुसकर लाखों के सामान और वाहन चोरी का मामला आज दर्ज कराया
प्लॉट में घुसकर लाखों के वाहन चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में मुरलीधर व्यास नगर में रहने वाले बंशीलाल पुत्र जेठमल जाट ने बाबुलाल, सुनील, जगदीश निवासी जवाहर नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 नवम्बर की शाम की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसकी जमीन में घुसे।