बीकानेर: उदयपुर में हुए राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का रविन्द्र रंगमंच में हुआ सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का सीधा प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया। इस दौरान राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष डॉ. सी.आर.चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं संचालित की हैं। प्रत्येक पात्र महिला तक इनका लाभ पहुंचे।