मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत लौकहा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के गश्ती दल ने दो लोगों को एक गाय के साथ पकड़ा। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 245/2 के पास की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नेपाल के सप्तरी जिले के टिकुलिया निवासी मो. अख्तर और मो. आजाद के रूप में बताई गई है। बरामद गाय को नंदनगर गौ सदन, नारी कैंप को सौंप दिया गया, जबकि दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लौकहा पुलिस के सुपुर्द किया गया। लौकहा SSB के सहायक कमांडेंट गुरदीप सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के अभियान का हिस्सा है। देखिए पूरी खबर DEN News Madhubani पर।
#DENNewsMadhubani #KhutounaNews #Laukaha #MadhubaniNews #SSB #IndiaNepalBorder #BiharNews #BorderSecurity
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Khutouna News ] [ Laukaha News ] [ India Nepal Border News ] [ SSB News ] [ पशु तस्करी ] [ एसएसबी की कार्रवाई ] [ लौकहा थाना ] [ गुरदीप सिंह ] [ Nepal Border News ] [ Madhubani Breaking News ]